रिपोर्ट 🔹सुशील गुप्ता
फतेहाबाद/आगरा । पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस फतेहाबाद आगरा पर भाजपा मंडल फतेहाबाद नगर की संगठन द्वारा निर्धारित इस माह के कार्यक्रमो को सफलता पूर्वक सम्मान कराने के लिए मंडल कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि अवनीश कान्त गुप्ता चैयरमेन संरक्षक शमशाबाद /जिला कोषाध्यक्ष भाजपा रहे ।
कार्यशाला में केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के बारे में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।वही सरकार के ग्यारह बर्ष पूरे होने पर सभी योजनाओं के बारे मे जनता तक जानकारी देने के लिए , मंडल/ सेक्टर स्तर पर चौपाल लगाएंगे, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान जिला मंत्री श्रीमती बबिता चौहान, चेयरमैन फतेहाबाद श्रीमती बबिता शल्या, चेयरमैन शमशाबाद ओमकरन , चेयरमैन प्रतिनिधि रविप्रकाश शल्या, मंडल अध्यक्ष नितिन गुप्ता, आनंद बाबू गुप्ता,महामंत्री अजय जादौन ,हरी सिंह कर्दम, एवं अन्य मंडल पदाधिकारियों के साथ मंडल फतेहाबाद के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.
