नई दिल्ली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर भाजपा ने कटाक्ष और आलोचना की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी “हाइड्रोजन बम फोड़ने वाले थे, लेकिन फुलझड़ी से काम चलाना पड़ा।”
अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर भारतीय लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ षड्यंत्र करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर, बार-बार झूठ बोलकर और जनता को गुमराह कर भारत में नेपाल और बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं।
पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर बायोपिक फिल्म ‘मां वंदे’ का ऐलान, उन्नी मुकुंदन निभाएंगे मुख्य किरदार
भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार 90 चुनाव हार चुकी है, इसलिए उनकी हताशा और निराशा दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अनुराग ठाकुर ने आरोपों की राजनीति को कांग्रेस का “आभूषण” बताया।
विशेषज्ञों का मानना है कि भाजपा के इन बयानों से आगामी चुनावी राजनीति और प्रचार युद्ध और तेज होगा।