बहराइच (उत्तर प्रदेश)। भारत-नेपाल सीमा से सटे सुजौली क्षेत्र में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। भरथापुर गांव के करीब 28 लोग एक नाव पर सवार होकर खैरटिया गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते वक्त कौड़ियाला नदी में तेज बहाव के कारण नाव हिचकोले खाकर पलट गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 24 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

LIC पर अडाणी निवेश विवाद: कांग्रेस ने जांच की मांग की, LIC ने रिपोर्ट को ठुकराया

प्रशासन मौके पर, राहत कार्य जारी
घटना की सूचना मिलते ही एसपी, एडीएम और एसडीएम मिहींपुरवा समेत पुलिस व प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर पहुंच गया। राजस्व व एनडीआरएफ की टीमें नदी में लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई है।

तेज बहाव बना रेस्क्यू में बाधा
अधिकारियों के मुताबिक, कौड़ियाला नदी में इन दिनों पानी का स्तर बढ़ा हुआ है, जिससे तेज धारा के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं। प्रशासन ने रातभर सर्च लाइट और मोटरबोट की मदद से तलाशी अभियान जारी रखने का निर्णय लिया है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version