Boat Accident बहराइच | 30 अक्टूबर 2025| उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। 22 लोगों से भरी नाव नदी में पलट गई, जिसमें अब तक 1 व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 8 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद से ही इलाके में हड़कंप और मातम का माहौल है।

Ram Mandir Ayodhya : राम मंदिर के शिखर पर लहराएगा 11 किलो का स्वर्ण ध्वज, 22×11 फीट आकार का होगा; 26 नवंबर से श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

 14 घंटे से रेस्क्यू जारी

हादसा गुरुवार सुबह हुआ था। सूचना मिलते ही SSB, SDRF, NDRF और स्थानीय गोताखोरों की करीब 50 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। पूरी रात 5 किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अब तक लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिला है।

अधिकारियों ने बताया कि तेज धारा और कम रोशनी के कारण रात में रेस्क्यू में कठिनाइयाँ आईं, लेकिन सुबह से फिर से तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

LIC: LIC की हिस्सेदारी बिक्री से जुट सकते हैं 1–1.5 अरब डॉलर

 परिवारों का दर्द — “रातभर इंतजार में आंखें खुली रहीं”

लापता लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कई परिवार पूरी रात नदी किनारे टकटकी लगाए बैठे रहे। एक परिजन ने बताया —

“सुबह काम पर जा रहे थे, नाव पलटने की खबर मिली तो सब कुछ खत्म हो गया।”

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर सुरक्षा इंतज़ामों की कमी का आरोप भी लगाया है।

 अफसर मौके पर पहुंचे

हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम, एसपी, आयुक्त और आईजी मौके पर पहुंच गए। वरिष्ठ अधिकारी खुद रातभर बचाव कार्य की निगरानी करते रहे। डीएम ने कहा कि लापता लोगों को जल्द खोजने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।“सर्च ऑपरेशन जारी है, किसी भी कीमत पर किसी की जान जाने नहीं दी जाएगी,” — डीएम बहराइच

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version