पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को गुरुवार देर रात ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई। ई-मेल में राज्यपाल को बम से उड़ाने की बात लिखी थी। पुलिस ने कुछ ही घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को कोलकाता के पास सॉल्ट लेक इलाके से पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने धमकी क्यों दी और इसके पीछे क्या साजिश हो सकती है।

India GDP : आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए गुड न्यूज, 2026 में GDP 7.4% की दर से बढ़ने का अनुमान

लोक भवन के अधिकारी ने बताया कि धमकी की जानकारी राज्य के डीजीपी को दे दी गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी इस घटना से अवगत कराया गया है। आरोपी ने ई-मेल में अपना मोबाइल नंबर भी लिखा था।

धमकी के बाद राज्यपाल की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। सीवी आनंद बोस पहले से ही Z+ सुरक्षा मिली है।राज्य पुलिस और सीआरपीएफ के 60-70 जवान राज्यपाल बोस की सुरक्षा में तैनात हैं।

राज्यपाल बोस को धमकी की घटना उस वक्त हुई है, जब राज्य में सियासी तूफान उठा हुआ है। 8 जनवरी को ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने TMC के सोशल मीडिया हेड के ठिकानों पर रेड मारी थी। CM ममता ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया।

इस पर राज्यपाल ने कहा है कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है कि वह संविधान में सहयोग करे। किसी लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकना दंडनीय अपराध है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version