रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नया कदम उठाते हुए 21 मल्टी-डिसीप्लिनरी पीएचडी प्रोग्राम लॉन्च किए हैं। ये देश की पहली एआई ऑगमेंटेड यूनिवर्सिटी द्वारा पेश किए गए प्रोग्राम हैं, जिनका उद्देश्य शोध और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देना है।
BHIM UPI Cashback : BHIM UPI की नई रणनीति ‘फर्स्ट टाइम’ यूज़र्स के लिए बाधाएं हटाना, कैशबैक से जुड़ाव
रायबरेली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अजय यादव ने बताया कि इन पीएचडी प्रोग्रामों के माध्यम से छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में गहन अध्ययन और अनुसंधान का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये प्रोग्राम विशेष रूप से अंतर-डिसिप्लिनरी शोध को प्रोत्साहित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जिससे छात्र नए विचार और तकनीकी समाधान विकसित कर सकें।
अजय यादव ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय में एआई ऑगमेंटेड सिस्टम का इस्तेमाल शिक्षण और शोध दोनों में किया जाएगा, जिससे छात्रों को आधुनिक तकनीक के साथ वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने का अनुभव मिलेगा।

