नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।
दिल्ली एयरपोर्ट पर पैसेंजर से मारपीट, पायलट सस्पेंड; यात्री का आरोप- मामला दबाने की कोशिश
सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान केंद्र और बिहार सरकार से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। राज्य के विकास कार्यों, केंद्र प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन, कानून-व्यवस्था और आगामी राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
हालांकि बैठक के बाद आधिकारिक तौर पर बातचीत के बिंदुओं को सार्वजनिक नहीं किया गया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में केंद्र और बिहार सरकार के बीच समन्वय को और मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

