Vastu Tips – इस समय कई माता-पिता की परेशानी है कि उनके बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता और वह फोकस नहीं कर पाता है। अगर काफी मेहनत करने के बाद भी बच्चे का मन पढ़ाई से उचट गया है और परीक्षा में अच्छे नंबर नहीं आते हैं, तो वास्तु के कुछ उपाय लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। वास्तु एक्सपर्ट मुकुल रस्तोगी के अनुसार,अगर आपके बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो निम्न काम करें।

बच्चे का मन पढ़ाई में ना लगे तो क्या करें

वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार, अगर बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगता है तो, बच्चों को थोड़ा हरी सब्जी लाने की आदत डालें, यह उनको लाभ पहुंचाएगी। इससे उनकी एकाग्रता में वृद्धि होगी।

स्टडी रूम में नहीं हों जूते-चप्पल

वास्तु के अनुसार, जब बच्चे पढ़ाई करें तो उनके पैरों में जूते तथा चप्पल नहीं होने चाहिए। स्टडी रूम में रखे जूते-चप्पल नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, जो बच्चों का पढ़ाई से ध्यान भटकाते हैं।

बच्चे को पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है, तो वास्तु अनुसार क्या करना चाहिए

वास्तु के अनुसार, बच्चों को हमेशा ताजा भोजन देना चाहिए और उन्हें सुबह सूर्योदय से पहले उठने की आदत डलवाएं, इससे बौद्धिक स्तर में वृद्धि होगी। इससे उनका पढ़ाई में मन लगेगा और फोकस बढ़ेगा।

गुरुवार को पीला धागा बांधें

वास्तु के अनुसार, बच्चों के दाएं हाथ में गुरुवार को एक पीला धागा बांध दें, जिसे नियमित रूप से बदलते रहें। इससे उनका पढ़ाई में मन लगेगा और फोकस बढ़ेगा।

पांच मुखी रुद्राक्ष का पानी पिलाएं

वास्तु अनुसार, अगर बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो, पांच मुखी रुद्राक्ष पानी में डालकर उसका पानी बच्चों को पिलाएं। इससे उन्हें लाभ होगा।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version