रिपोर्ट 🔹सुशील गुप्ता
फतेहाबाद/आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत फतेहबाद और सहयोगी संस्था भूमि फाउंडेशन द्वारा एक विशेष स्वच्छता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गांधी चौक एवं गल्ला मंडी जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत विशेष सफाई अभियान से हुई, जिसमें नगर पंचायत के कर्मचारी, पदाधिकारी, सभासदगण एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके उपरांत नगरवासियों को पर्यावरण संरक्षण तथा पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि शल्या का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त हुई। उन्होंने न केवल पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया, बल्कि सभी नागरिकों को इस मुहिम से जुड़ने की प्रेरणा भी दी।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में पर्यावरणीय चेतना को बढ़ावा देना और सतत विकास की भावना को जन-जन तक पहुंचाना रहा। नगर पंचायत फतेहाबाद की यह पहल हरित एवं स्वच्छ फतेहाबाद की दिशा में एक सराहनीय एवं अनुकरणीय प्रयास सिद्ध हो रही है।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.
