असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि सिंगर जुबीन गर्ग की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी। सरमा ने कहा कि यह गैर इरादतन हत्या या आपराधिक साजिश नहीं, बल्कि साफ-साफ मर्डर था। CM ने दावा किया कि एक आरोपी ने सिंगर की जान ली। वहीं अन्य लोगों ने हत्या में उसकी मदद की।

असम विधानसभा में विपक्षी पार्टियां जुबीन की मौत पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव लेकर आई थीं। जिस पर CM सरमा ने विधानसभा में शीतकालीन सत्र के पहले दिन जवाब दिया। CM ने बताया कि SIT ने अब तक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है, 252 गवाहों से पूछताछ की है और 29 सामान जब्त किए हैं।

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज, BJP कार्यकर्ताओं का ‘तोता भविष्यवाणी’ वाला व्यंग्य वीडियो वायरल

CM ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में 4 से 5 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

52 साल के सिंगर-म्यूजिशियन जुबीन की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वे नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (NEIF) में भाग लेने गए थे। उनकी मौत के खिलाफ राज्य भर में 60 से अधिक मामले दर्ज हुए थे।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version