शिमला। पंचायत चुनावों को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साफ किया है कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव निर्धारित समय पर ही होंगे। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी से पहले चुनाव संपन्न कराए जाएंगे और इन्हें स्थगित करने की अफवाहें पूरी तरह निराधार हैं।
बातचीत में सीएम सुक्खू ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष हर मुद्दे को तूल देता है और विरोध करना ही उसकी नीति बन चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बार की आपदा 2023 से भी ज्यादा गंभीर रही है, जिसके चलते सरकार का मुख्य फोकस आपदा प्रभावितों को राहत और पुनर्वास कार्यों पर है।
सीएम ने बताया कि आपदा प्रबंधन अधिनियम (Disaster Management Act) फिलहाल प्रदेशभर में लागू है। बारिश और भूस्खलन से नुकसान झेल रही पंचायतों में सड़कों और अन्य सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। जैसे ही हालात सामान्य होंगे, चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।