वाराणसी। वाराणसी में हुए दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी और उनके 1 साल के मासूम बच्चे की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने घटना पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
Dhanteras 2025 : धनतेरस 2025 खरीदारी का नया रिकॉर्ड
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना से वे अत्यंत व्यथित हैं और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
गौरतलब है कि वाराणसी में हुए इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

