कांवड़ यात्रा में तोड़फोड़ और उपद्रव करने वालों के योगी सरकार पोस्टर चस्पा करने जा रही है. कांवड़ यात्रा सम्पन्न के बाद उनके खिलाफ सख्त एक्शन होगा. ये बातें खुद सीएम योगी ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के बाद हुई प्रेस ब्रीफिंग में कही. सीएम योगी इन घटनाओं को लेकर बेहद तल्ख तेवरों में नजर आए और बोले कि सबके सीसीटीवी हैं, जिन्होंने कांवड़ यात्रा को बदनाम करने का प्रयास किया है. जो भी उपद्रवियों के भेष में छिपे हैं बेनकाब होंगे.

स्विट्जरलैंड के बैंक से लेकर मरीन कंपनी तक… छांगुर के घर से ईडी को मिले कई दस्‍तावेज

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने वालों को घुसने न देंः योगी

सीएम योगी ने आगाह भी किया कि कांवड़ यात्रा में जहां उत्साह और उमंग है, श्रद्धा और भक्ति है, वहीं इस उत्साह और श्रद्धा को बदनाम करने का कुंचित प्रयास किया जा रहा है. सोशल मीडिया के साथ अन्य माध्यमों से इस धार्मिक यात्रा को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है. ऐसे लोगों को अपने बीच में ना घुसने दें.

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि कांवड़ को खंडित करने और श्रद्धा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कानून हाथ में ना लें बल्कि उनके बारे में प्रशासन को सूचना दें.

नशे में धुत शख्स ने जिंदा कोबरा निगल लिया, सांप को कई टुकड़ों में तोड़कर चबा डाला, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, फिर याद दिलाई जिम्मेदारी

सीएम योगी ने कांवड़ यात्रा के दौरान जहां कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की, वहीं लोगों को उनकी जिम्मेदारी का भी अहसास कराया. सीएम योगी ने कहा कि शिव लोकमंगल के देवता हैं वो आदिदेव महादेव हैं. पुलिस-प्रशासन ने तो बेहतर व्यवस्थाएं की हैं, लेकिन हमें भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी.

उन्होंने यह भी कहा कि हमें दूसरों की परेशानी भी समझनी होगी. सफाई कर्मचारी तो अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, लेकिन हमें भी अपना दायित्व समझना होगा. चौराहों और उनके पास गंदगी ना फैलाएं. इसलिए शिव भक्त स्वच्छता के कार्यक्रम से जुड़े.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version