मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली दौरे पर थे. यूपी चुनाव के लिहाज से भी योगी का दौरा काफी अहम माना था. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. साथ ही अन्य नेताओं से भी शिष्टाचार भेंट की.
धर्मांतरण के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 7 राज्यों से जुड़े तार, पुलिस के हत्थे चढ़े 10 आरोपी

इन बैठकों को आगामी राजनीतिक रणनीतियों और संगठनात्मक विषयों को लेकर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम के साथ मनोनीत होने वाले पार्षदों पर चर्चा हुई है.
छांगुर केस में नया खुलासा, करोड़ों रुपये स्विट्जरलैंड के बैंक अकाउंट में किए ट्रांसफर
बता दें कि सीएम शाम 4 बजे दिल्ली पहुंचे. जिसके बाद शाम 5 बजे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इसके बाद शाम 6.30 बजे योगी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले. वहीं शाम 7.30 बजे उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इसके अलावा उन्होंने मिजोरम के राज्यपाल जनरल (से.नि.) डॉ. विजय कुमार सिंह से भी भेंट की.

