रांची: झारखंड के रामगढ़ जिले के सीसीएल कर्मा प्रोजेक्ट में अवैध रूप से कोयला निकालने गए चार ग्रामीणों की मौत हो गई और छह ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गए हैं. घटना जिले के कर्मा इलाके में तड़के हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. पुलिस जांच के अनुसार कुछ ग्रामीण कोयले के अवैध खनन में शामिल थे. रामगढ़ के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) फैज अक अहमद मुमताज ने बताया कि हमें सुबह घटना की जानकारी मिली.  मामले की जांच के लिए एक प्रशासनिक टीम मौके पर भेजी गई है. मौके पर अभी राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप, झांसी स्टेशन पर खाली कराई गई ट्रेन

कर्मा परियोजना में सीसीएल कोयला उत्खनन का कार्य कर रही थी. शनिवार सुबह ग्रामीण कोयला निकालने पहुंचे थे, जहां अचानक चाल धंस जाने से 4 ग्रामीणों की मौत कोयला  निकालने के दौरान हो गई. जबकि 6  ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है. घायल में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिसमें एक का पैर बुरी तरह जख्मी हो चुका है और दूसरी महिला की कमर टूट गई है.

हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश ने बरपाया कहर, दो हफ्ते में 45 की मौत, कई लापता, फिर जारी हुआ IMD का अलर्ट

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कर्मा प्रोजेक्ट कार्यालय के गेट के समीप शव रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी मांगे हैं कि सीसीएल उचित मुआवजा दे. मुआवजा नहीं मिलने तक शव को नहीं हटाया जाएगा.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version