भारत में तेजी से बढ़ सुपरमार्केट्स का चलन बढ़ रहा है। लेकिन सुपरमार्ट प्रोसेस्ड फूड और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड से भरे पड़े हैं। जिसमें रंग बिरंगी कोल्ड ड्रिंक की भरमार होती है। गांव, छोटी दुकानों और सड़क पर कहीं भी कोल्डड्रिंक आसानी से मिल जाती है। बच्चे और बड़े सभी कोल्ड ड्रिंक को स्वाद लेकर पीते हैं और इससे अपनी प्यास बुझाते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये कोल्ड ड्रिंक सेहत के लिए बहुत हानिकारक साबित होती हैं। बच्चों को कोल्डड्रिंक या कोई सॉफ्ट ड्रिंक देना उनकी सेहत से खिलवाड़ है। डॉक्टर से जानिए कोल्ड ड्रिंक पीने के क्या नुकसान हैं। जैसे ये शरीर को धीरे-धीरे खराब कर देती हैं।

संयम रखे PAK नहीं तो… शहबाज शरीफ की सबक सिखाने वाली गीदड़भभकी पर भारत का पलटवार

कोल्ड ड्रिंक या सॉफ्ट ड्रिंक पीने से शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं।

कोल्ड ड्रिंक पीने से बीमारियों का खतरा

मोटापा और वजन बढ़ना- कोल्ड ड्रिंक और सॉफ्ट ड्रिंक में बहुत ज्यादा मात्रा में चीनी होती है। जिसकी वजह से वजन बढ़ना और मोटापा बढ़ने की समस्या बच्चों और बड़ों दोनों में हो सकती है।

दांतों की समस्याएं- सॉफ्ट ड्रिंक में एसिड और चीनी होती है ये दोनों चीजें दांतों को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे दांतों में सड़न और मसूड़ों से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।

डायबिटीज का खतरा- लंबे समय तक ज्यादा कोल्ड ड्रिंक पीने से या सॉफ्ट ड्रिंक पीने से डायबिटीज का खतरा भी बढ़ सकता है। बच्चों में इससे ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है।

हार्ट पर भी असर- कोल्ड ड्रिंक को हार्ट के लिए बहुत हानिकारक माना जाता है। सॉफ्ट ड्रिंक पीने से हृदय रोग का खतरा भी बढ़ सकता है।

बच्चों के लिए कोल्ड ड्रिंक कितनी खतरनाक?

मोटापा और संबंधित समस्याएं- सॉफ्ट ड्रिंक पीने पर बच्चों में मोटापा और संबंधित समस्याएं जैसे कि डायबिटीज, हार्ट की बीमारियां और जोड़ों की समस्याएं हो सकती हैं।

दांतों की समस्याएं- सॉफ्ट ड्रिंक पीने पर बच्चों के दांतों में सड़न और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

पोषक तत्वों की कमी- सॉफ्ट ड्रिंक पीने की वजह से बच्चों के शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास प्रभावित हो सकता है।

सॉफ्ट ड्रिंक में क्या मिलाया जाता है?

चीनी- सॉफ्ट ड्रिंक में बहुत अधिक चीनी होती है, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है।

कैफीन- कुछ सॉफ्ट ड्रिंक में कैफीन होता है, जो नींद की कमी और अन्य समस्याएं बनाता है।

आर्टिफिशियल फ्लेवर और रंग- सॉफ्ट ड्रिंक में आर्टिफिशियल फ्लेवर और रंग इस्तेमाल किए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

सॉफ्ट ड्रिंक पीने के बहुत सारे नुकसान हो सकते हैं, खासकर बच्चों के लिए। इसलिए, बच्चों को सॉफ्ट ड्रिंक पीने से बचाना और उन्हें स्वस्थ पेय पदार्थों का सेवन करने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version