Lawrence Bishnoi Gang Hari Boxer: कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा में स्थित कैफे पर फायरिंग के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी दी गई है. कपिल के कैफे पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी ढिल्लों गैंग ने ली थी. फेसबुक पर लिखे पोस्ट में यह कहा गया कि गैंग के लोगों ने कपिल शर्मा को कॉल किया था. लेकिन कपिल को रिंग की आवाज सुनाई नहीं दे रही थी. जिसके बाद यह गोलीबारी करनी पड़ी. पोस्ट में यह भी कहा गया कि अगर अब भी आवाज नहीं सुनी तो अगली कार्रवाई मुंबई में होगी.

ट्रंप संग टकराव के बीच पुतिन से PM मोदी की फोन पर बातचीत, क्या रहा चर्चा का केंद्र?

कपिल के कैफे पर हुई फायरिंग की घटना के बाद बिश्नोई गैंग के हरि बॉक्सर का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस ऑडियो में हरि बॉक्सर यहां तक कहता सुनाई पड़ रहा है कि … अब सीधे छाती पे चलेगी AK-47.

हरि बॉक्सर का असली नाम हरिचंद है. उसके पिता का नाम गिरधारी जाट है. हरिचंद उर्फ हरि बॉक्सर राजस्थान के अलवर जिले के बांसूर थाना क्षेत्र के चितरपुरा गांव का रहने वाला है.

हरि बॉक्सर पर दर्ज मुकदमे

1. एफआईआर संख्या: 136/2014

थाना: महावीरजी

जिला: करौली, राजस्थान

2. एफआईआर संख्या: 409/2021

थाना: जवाहर सर्किल

जिला: जयपुर शहर (पूर्व), राजस्थान

ट्रंप संग टकराव के बीच पुतिन से PM मोदी की फोन पर बातचीत, क्या रहा चर्चा का केंद्र?

डंकी रूट से गया अमेरिका, लॉरेंस के भाई अनमोल का करीबी

डॉजियर के अनुसार साल 2024 में हरिचंद ने “डंकी रूट” से अमेरिका में अवैध चला गया था. वह अभी संयुक्त राज्य अमेरिका में सक्रिय है और वहां लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है. गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई से इसके घनिष्ठ संपर्क हैं और दोनों के बीच लगातार बातचीत होती है दोनों एक-दूसरे के टच में है.

जानकारी के मुताबिक लॉरेस गैंग से गोल्डी बराड़ की दूरी होने के बाद अब लॉरेस बिश्नोई गैंग ने हरि बॉक्सर को USA में खड़ा किया है और बॉक्सर लगातर भारत में वसूली के कॉल कर रहा है.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version