नई दिल्ली। लंबी जद्दोजहद, आपसी खींचतान और तनातनी के बाद महागठबंधन के सहयोगी दलों ने आखिरकार अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। हालांकि सभी दल एकजुटता का दावा कर रहे हैं, लेकिन सीटों को लेकर मची घमासान ने महागठबंधन की एकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Zaira Wasim :‘दंगल’ से मिली थी पहचान, ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने बढ़ाया नाम

सूची के अनुसार, छह सीटों पर कांग्रेस और राजद, चार सीटों पर कांग्रेस और सीपीएम, और दो सीटों पर राजद और वीआईपी आमने-सामने हैं। इसके अलावा, बेल्दौर सीट कांग्रेस के खाते में है, जहां कांग्रेस ने मिथिलेश कुमार निषाद को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, राजद ने यह सीट आईआईपी पार्टी को दे दी है। इस सीट पर भी टकराव की संभावना जताई जा रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि महागठबंधन की यह सीटों की बंटवारे की रणनीति चुनाव में गठबंधन के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है और सहयोगी दलों के बीच समन्वय पर दबाव बढ़ा सकता है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version