नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि PoK कांग्रेस ने गंवाया लेकिन उसे वापस लेने का काम बीजेपी करेगी। उन्होंने कहा कि इस देश में आतंकवाद के पनपने और फैलने की वजह कांग्रेस की तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति रही है।

ऑपरेशन महादेव का किया उल्लेख

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि पहलगाम के आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव में मार गिराया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आतंकियों ने निर्दोष लोगों के सिर में गोली मारी थी उसी तरह से एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों की कार्रवाई में उनकी भी खोपड़ी उड़ गई। अमित शाह ने ऑपरेशन महादेव नाम पर सवाल उठाए जाने पर कहा कि हर-हर महादेव सिर्फ धर्म का नारा नहीं है। यह हमारे सुरक्षाबलों का उद्घोष है।

कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त करना पीएम मोदी का संकल्प

उन्होंने ऑपरेशन महादेव के समय को लेकर सवाल उठाए जाने पर कहा कि इस तरह का सवाल उठाना ठीक नहीं है। हमारे सुरक्षाबलों ने कितनी कठिन परिस्थितियों में दुर्गम इलाके में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है, उनके साहस और शौर्य को सलाम करना चाहिए। अमित शाह ने कहा कि कश्मीर आतंकवाद से मुक्त होकर रहेगा इसके लिए सरकार दृढ़संकल्प है। यह नरेंद्र मोदी का संकल्प है।

आतंकियों की जमीन को मिट्टी में मिलाने का वक्त आ गया

नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आतंकियों की बची-खुची जमीन को मिट्टी में मिलाने का वक्त आ गया है। ऑपरेशन सिंदूर में जहां हमने आतंकियों के आकाओं को नेस्तनाबूत कर दिया वहीं ऑपरेशन महादेव में उन आतंकियों को खत्म कर दिया गया जिन्होंने पहलगाम में निर्देष लोगों की हत्या की थी।

सेना के शौर्य को सलाम

अमित शाह ने कहा कि तीनों सेनाओं को सदन की चर्चा में बहुत सम्मान के साथ साधुवाद देता हूं। सीसीएस की मीटिंग में सेना को कार्रवाई की खुली छूट दी गई थी।  7 मई को पाकिस्तान के 9 आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर दिया। लश्कर, हिजबुल मुजाहिद्दीन जैसे आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया। पाक अधिकृत कश्मीर आपने दिया था लेकिन पीओको को वापस लेने का काम बीजेपी करेगी।

पाकिस्तान ने 8 मई को भारत के रिहायशी इलाकों पर गोलीबारी की। हमारे सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला शुरू कर दिया। 9 मई को भारत की सेना ने पाकिस्तान के 8 एयरबेस और एयरडिफेंस सिस्टम को ध्वस्त कर दिया।

भारत के हमले से पाकिस्तान घुटने पर आया

जब भारत की ओर से पाकिस्तान पर करारा प्रहार हुआ तो वह घुटनों पर आ गया। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने हमारे डीजीएमओ को फोन कर हमले रोकने को कहा। तब जाकर युद्ध रुका। किसी और के कहने से यह युद्ध नहीं रुका। पहले से हमारा मकसद युद्ध का नहीं था। पाकिस्तान की आवाम को नुकसान पहुंचाना हमारा मकसद नहीं था। अमित शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमने पाकिस्तान के दिल पर हमला किया।

चिदंबरम जब तक गृह मंत्री रहे अफजल को फांसी नहीं हुई

अमित शाह ने कांग्रेस के सीनियर नेता और सांसद पी चिंदबरम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह कह रहे थे कि इस बात के क्या सबूत हैं कि आतंकी पाकिस्तान से आए थे। अमित शाह ने कहा कि जब तक पी चिदंबरम गृह मंत्री थे तब तक अफजल गुरु को फांसी नहीं हुई थी। अमित शाह ने राज्यसभा में कहा कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को देश की जनता देख रही है। इनकी प्राथमिकता देश की सुरक्षा नहीं है, राजनीति है।

इससे पहले राज्यसभा में अमित शाह जब जवाब देने के लिए खड़े हुए तो उस समय विपक्ष की ओर से पीएम मोदी से जवाब देने की मांग की जा रहा थी। राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “विपक्ष की मांग थी कि प्रधानमंत्री सदन में आकर जवाब दें। अगर प्रधानमंत्री संसद परिसर में मौजूद होने के बावजूद सदन में नहीं आते हैं, तो यह सदन का अपमान है।” विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री से जवाब की लगातार मांग किए जाने के बाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सदन को सूचित किया था कि प्रधानमंत्री अपने कार्यालय में मौजूद हैं। विपक्ष ने सदन का वॉक आउट किया।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version