ओडिशा के एक गांव से चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल यहां रायगढ़ा जिले के काशीपुर ब्लॉक के गोरोखपुर पंचायत के बैगनगुड़ा गांव में एक प्रेम विवाह को लेकर जात पात की ओछी मानसिकता सामने आई है। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल यहां इस गांव की एक अनुसूचित जनजाति समुदाय की युवती ने एक दूसरे गांव के अनुसूचित जाति वर्ग के युवक से प्रेम विवाह कर लिया। इस कारण युवती का परिवार और उसके गांव के लोग उससे नाराज हो गए। गांव वालों ने इसे जाति का उल्लंघन मानते हुए कथित तौर पर युवती के परिवार पर दबाव डाला कि अगर उन्हें गांव में रहना है तो उन्हें शुद्धिकरण की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

Aaj Ka Rashifal 22 June 2025: रविवार के दिन ये राशि उधार के लेनदेन से बचें, इन्हें होगी धन-प्राप्ति; पढ़ें दैनिक राशिफल

प्रेम विवाह की परिवार को मिली सजा

जानकारी के अनुसार गांव के लोगों ने युवती के परिवार पर दबाव डाला कि अगर वे जाति में वापस लौटना चाहते हैं तो उन्हें एक जानवर की बलि देनी होगी और फिर मुंडन संस्कार करवाना होगा। इसके बाद ही उन्हें समाज में दोबारा स्थान मिलेगा। समाज के दबाव में आकर परिवार के 40 सदस्यों ने मुंडन संस्कार करा लिया। इस घटना की खबर मिलते ही काशीपुर के बीडीओ विजय सोय ने ब्लॉक अधिकारी को गांव जाकर जांच करने का निर्देश दिया है। अब जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी और अधिकारियों ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

200 फीट गहरी खाई में गिरी टेंपो ट्रैवलर, 2 लोग की मौत और 20 घायल, हिमाचल के मंडी में बड़ा हादसा

ब्लॉक अधिकारी कर रहे जांच

बता दें कि इस तरह की घटनाएं यह दिखाती हैं कि आज भी हमारे समाज में जातिवाद और कुरीतियां गहराई तक जड़े जमाए हुए हैं। प्रेम विवाह जैसे निजी फैसले को भी सामाजिक अपराध मानकर इस तरह की शुद्धि प्रक्रिया को अपनाना ना सिर्फ असंवैधानिक है, बल्कि मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन भी करता है। बता दें कि हमारे पास इस घटना से जुड़ा वीडियो भी, जिसमें कई लोगों को मुंडन संस्कार करते हुए देखा भी जा सकता है। बता दें कि अब इस मामले की जांच की जा रही है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version