मथुरा।नगर निगम मथुरा-वृंदावन में सफाई नायक के पद पर कार्यरत गोपाल सैनी की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। वार्ड संख्या 14, लक्ष्मी नगर, राधापुरा की निवासी गोपाल देवी पर कई बार सफाई कर्मचारियों और स्थानीय लोगों से अभद्रता करने और काम में लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं।



पूर्व पार्षद एवं नगर पालिका परिषद मथुरा के पूर्व कार्यवाहक चेयरमैन श्री जगदीश यादव ने अपर नगर आयुक्त को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए गोपाल के स्थानांतरण की मांग की है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि गोपाल सैनी वार्ड में साफ-सफाई का कार्य समय पर नहीं करवा रहा, जिससे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि गोपाल सैनी सफाई कर्मचारियों से पैसा मांगता हैं और ईमानदारी से काम करने वाले कर्मचारियों को परेशान करता हैं। इसके अलावा, जो भी नागरिक शिकायत करता है, उसे भी धमकाया जाता है और कोई समाधान नहीं किया जाता।

जगदीश जाटव ने कहा कि ऐसी कार्यशैली से न केवल नगर निगम की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि आम जनता में भी रोष व्याप्त है। उन्होंने मांग की कि गोपाल सैनी को तत्काल वार्ड संख्या 14 से हटाकर किसी अन्य वार्ड में स्थानांतरित किया जाए।

नगर निगम प्रशासन से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके और जनता को राहत मिल सके।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version