रायबरेली। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को रायबरेली के अटल भवन में विशेष गहन समीक्षा (SIR) बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का मुख्य फोकस मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान रहा।

बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए पाठक ने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची से एक भी घुसपैठिए का नाम नहीं रहना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पारदर्शी, त्रुटिरहित और सटीक वोटर लिस्ट लोकतंत्र की मजबूती की सबसे बड़ी नींव है।

1870 के दशक में जन्मा ‘वंदे मातरम’: एक गीत जिसने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की धड़कन बदल दी

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “पारदर्शी और सटीक मतदाता सूची से ही लोकतंत्र मजबूत होगा और अवैध प्रवासियों की साजिश नाकाम होगी। प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी फर्जी या अवैध नाम सूची में शामिल न रहे।”

बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, चुनाव से जुड़े अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। पाठक ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की और लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version