वाराणसी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को वाराणसी में प्रेसवार्ता की, जहां उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों पर विपक्ष को घेरा। मौर्य ने विशेष रूप से समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव तनाव में हैं, उन्हें बाबा विश्वनाथ के दर्शन करके मानसिक शांति लेनी चाहिए।”
2027 चुनाव पर बड़ा दावा
मौर्य ने कहा कि अगर अखिलेश यादव 2027 में INDIA गठबंधन के साथ चुनाव लड़ते हैं, तो यूपी की जनता उन्हें करारा जवाब देगी।
उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव की पार्टी और उनके परिवार का राजनीतिक भविष्य अब समाप्त होने के कगार पर है। बिहार के नतीजों ने साफ कर दिया है कि समाजवादी पार्टी का सफाया तय है।”
“सपा का भविष्य कांग्रेस और RJD से भी बुरा होगा”
केशव प्रसाद मौर्य यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस और आरजेडी की स्थिति खराब हुई है, उससे भी बुरा हाल समाजवादी पार्टी का होने वाला है।
मौर्य ने दावा किया कि सपा के पास अब कोई मजबूत राजनीतिक आधार नहीं बचा है।
पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने का दावा
प्रेसवार्ता के दौरान मौर्य ने यह भी कहा कि भाजपा अब पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने की तैयारियों में जुटी है।
उन्होंने कहा, “हम पश्चिम बंगाल में सत्ता स्थापित करने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।”
