लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज देश में एक प्रमुख डिजिटल और टेक्नोलॉजी हब के रूप में तेजी से उभर रहा है। प्रदेश में आईटी, स्टार्टअप और डेटा सेंटर सेक्टर की तेज गति से बढ़ रही गतिविधियां न केवल औद्योगिक परिवेश को बदल रही हैं, बल्कि यूपी को राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत डिजिटल डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित कर रही हैं।
IndiGo Flight Cancellation : सरकारी नोटिस बेअसर, इंडिगो की 350 से अधिक फ्लाइटें फिर कैंसिल
बीते कुछ वर्षों में तकनीकी क्षेत्र में हुई प्रगति को विशेषज्ञ ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी बता रहे हैं। राज्य में बड़े पैमाने पर आईटी कंपनियों का निवेश, स्टार्टअप्स को बढ़ावा, युवाओं के लिए नई रोजगार संभावनाएं और डेटा सेंटर नीतियों के क्रियान्वयन से यूपी की तकनीकी छवि मजबूत हो रही है।
सरकार के अनुसार, उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से विकसित हो रहा है और हजारों उद्यमियों को नई दिशा मिल रही है। वहीं, बड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स के चलते यूपी जल्द ही देश का सबसे बड़ा डिजिटल हब बनने की राह पर है।
