कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा मामला सामने आया है। मैनपुरी में तैनात पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) ऋषिकांत शुक्ल के खिलाफ शासन ने विजिलेंस जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। यह कार्रवाई कानपुर पुलिस की एसआईटी सीओ के पास करीब ₹100 करोड़ की अकूत और बेनामी संपत्ति होने का खुलासा हुआ है।
रिपोर्ट के आधार पर शासन ने ऋषिकांत शुक्ल को निलंबित कर दिया है। एसआईटी की जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे के गिरोह को सहयोग प्रदान किया था।
सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम ने सीओ शुक्ल के नाम से जुड़ी कई संपत्तियों, जमीनों और फर्जी निवेश के दस्तावेज जुटाए हैं। इनकी जांच अब विजिलेंस विभाग करेगा।
वहीं, सीओ ऋषिकांत शुक्ल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, “ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं, मैं जांच में पूरा सहयोग दूंगा।”
