वास्तु शास्त्र में न केवल दिशाओं से संबंधित ज्ञान दिया गया है बल्कि जीवन को प्रगति के मार्ग पर ले जाने के कई नुस्खे भी दिए गए हैं। जैसे- वास्तु में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि कौन सी चीजें दूसरों से लेकर इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। इन चीजों को दूसरों से लेकर इस्तेमाल करने से जीवन के कई क्षेत्रों में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

पहलगाम में 26 लोगों की हत्या के बाद आतंकियों ने हवाई फायर कर मनाया जश्न, चश्मदीद का बड़ा खुलासा

अंगूठी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलती से भी कभी किसी की इस्तेमाल की हुई अंगूठी मांगकर आपको नहीं पहननी चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। आपकी जमा पूंजी भी इसके कारण समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही जिस व्यक्ति से लेकर आप अंगूठी पहनते हैं उसकी ऊर्जा से आपके शरीर पर भी बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं।

रुमाल

किसी का इस्तेमाल किया हुआ रुमाल भी आपको कभी यूज नहीं करना चाहिए। ऐसा करना वास्तु के अनुसार तो गलत है ही साथ ही इसके कारण स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ सकते हैं। वास्तु के अनुसार दूसरे का रुमाल इस्तेमाल करने से आपके रिश्तों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। खासकर आपके वैवाहिक और प्रेम जीवन में इसके कारण उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, यहां तक कि रिश्ता खराब भी हो सकता है।

घड़ी

कभी भी किसी की इस्तेमाल की हुई घड़ी को आपको नहीं पहनना चाहिए। इसके कारण नकारात्मक ऊर्जा का शिकार आप हो सकते हैं। साथ ही आपके करियर क्षेत्र में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आपके बने बनाए काम भी इसके कारण अटक सकते हैं।

एथलीट फौजा सिंह को टक्कर मारने वाला NRI गिरफ्तार

कलम

गलती से भी किसी की कलम या पेन आपको इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से माता सरस्वती तो नाराज होती ही हैं साथ ही वास्तु में भी इसे अच्छा नहीं माना जाता। खासकर जरूरी दस्तावेजों को साइन करते समय, परीक्षा देते समय और किसी कलात्मक रचना को लिखते समय तो गलती से भी दूसरे की कलम का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने पर आपका काम बनने की जगह बिगड़ सकता है।

वास्तु की इन जरूरी बातों को अगर आप ध्यान में रखते हैं तो जीवन की कई परेशानियों से दूर रह सकते हैं।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version