नई दिल्ली। हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव की आराधना के लिए विशेष माना गया है। मान्यता है कि इस दिन किए जाने वाले कुछ विशेष टोटके और उपाय व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि ला सकते हैं। अगर आप भी अपनी जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो शनिवार के ये उपाय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं।

भयानक सड़क हादसा : डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली कार, दो वाहनों के ऊपर से उड़ते हुए दूसरी तरफ गिरी; ड्राइवर को मामूली चोट

1. हर कष्ट से मुक्ति के लिए उपाय

शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाकर उसमें 3 लौंग डालें। इसके बाद इस दीपक को पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। इसे लगातार कम-से-कम 3 या 5 शनिवार तक करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और कई तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है।

2. नेगेटिव एनर्जी दूर करने का उपाय

अगर घर में बार-बार विवाद या तनाव की स्थिति बनी रहती है, तो शनिवार की शाम को कपूर और लौंग जलाएं। यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और परिवार में चल रहे झगड़े और तनाव को कम करता है। इससे घर में सुख-शांति और सामंजस्य बना रहता है।

3. आर्थिक तंगी से राहत पाने का उपाय

शनिदेव को आक के फूल अति प्रिय माने गए हैं। शनिवार के दिन काले कपड़े में आक की जड़ और फूल बांधकर घर के मुख्य दरवाजे पर टांग दें। इसके अलावा, शाम के समय शनिदेव के मंदिर जाकर 7 आक के फूल अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ध्यान रहे कि फूल अर्पित करते समय शनिदेव की नजर में सीधे नहीं देखें।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version