Jyada Pani Pine ke Nuksan: पानी हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है और ऐसा कहा भी जाता है कि जल ही जीवन है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर हम ज़रूरत से ज़्यादा पानी पीने लगें, तो ये सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है? आजकल बहुत से लोग सोचते हैं कि जितना ज़्यादा पानी पिएंगे, उतना अच्छा रहेगा. लेकिन ऐसा करना कभी-कभी नुकसानदायक भी हो जाता है, जिससे शरीर में कमजोरी, सिरदर्द, उल्टी और कई परेशानियां शुरू हो सकती हैं. यहाँ हम जानेंगे कि ज्यादा पानी पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं और कितना पानी पीना सही माना जाता है.

DoT की बड़ी कार्रवाई, 4 करोड़ से ज्यादा सिम हुए बंद, 19 लाख वाट्सऐप अकाउंट पर लगा ताला

जरूरत से ज़्यादा पानी पीना क्यों गलत है?

पानी पीना हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि पानी हमारे शरीर को कई तरह की परेशानियों से बचाता है, लेकिन जब हम बिना प्यास के बहुत ज़्यादा पानी पीते हैं, तो यह शरीर का बैलेंस बिगाड़ देता है. शरीर में पानी और नमक (सोडियम) का संतुलन बना रहना जरूरी होता है क्योंकि ज़रूरत से ज़्यादा पानी पीने से ये संतुलन बिगड़ जाता है.

Tesla Car: बिना ड्राइवर फैक्ट्री से मालिक के घर पहुंची टेस्ला कार, पहली बार हुई ऐसी कार डिलीवरी

ज्यादा पानी पीने के नुकसान (Harmful effects of drinking too much water)

1. ओवरहाइड्रेशन 

जब कोई व्यक्ति एक दिन में जरूरत से कहीं ज़्यादा पानी पी लेता है, तो इसे ओवरहाइड्रेशन कहा जाता है. इससे खून में सोडियम की मात्रा कम हो जाती है, जिससे शरीर में कमजोरी, घबराहट और चक्कर जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं.

2. दिमाग पर असर

जब शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती है उसके कारण दिमाग की कोशिकाएं सूज जाती है  जिससे सरदर्द , चक्कर , ध्यान न लगना और बेहोशी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है .

3. उल्टी और पेट खराब होना 

ज्यादा पानी पीने से पेट में असहजता हो सकती है. पेट फूलना, मितली आना और उल्टी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जो इस बात का संकेत हैं कि शरीर अब पानी को और नहीं संभाल पा रहा है इनके कारण उल्टी आदि का सामना करना पड़ सकता है.

4. किडनी पर दबाव बढ़ना

किडनी का काम है शरीर से पानी और जहरीले तत्वों को छानकर बाहर निकालना.अगर आप बार-बार ज्यादा पानी पीते हैं तो किडनी पर लगातार दबाव पड़ता है, जिससे उसका काम धीमा या प्रभावित हो सकता है.

5. थकान और कमजोरी 

पानी की ओवरडोज शरीर में मिनरल्स का संतुलन बिगड़ जाता है . इसके कारण मांसपेशियों में कमजोरी, शरीर भारी लगना और थकावट महसूस होती है, भले ही आप आराम कर चुके हो .

कितना पानी पीना सेहत के लिए सही है?

हर व्यक्ति की जरूरत अलग होती है. आमतौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए दिनभर में 2 से 3 लीटर पानी पीना काफी होता है. गर्मी में थोड़ी मात्रा बढ़ सकती है. इसकेे अलावा आप कितने पानी का सेवन कर रहे हैं ये आपकी फिजिकल एक्टिविटी पर भी निर्भर करता है.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version