पटना के दानापुर अनुमंडल के फुलवारी शरीफ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. नशे में धुत एक महिला डांसर ने 112 पुलिस वाहन के पदाधिकारी को थप्पड़ मार दिया. घटना उस वक्त हुई जब पुलिस पदाधिकारी ने डांसर को रोकने की कोशिश की. इस पर डांसर ने गुस्से में आकर पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया और बीच रोड पर हंगामा शुरू कर दिया.

फर्म स्टीवर्ट्स का एयर इंडिया पर बड़ा आरोप, कहा, ‘एयर इंडिया पीड़ित परिवारों वालों पर बना रही दबाव’

वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई. वीडियो से पता चल रहा है कि किस तरह से डांसर पुलिस पदाधिकारी को घेरकर उल्टे उन्हीं पर आरोप लगा रही है, जबकि जांच में डांसर की गलती सामने आई है.

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के ये चमत्कारी उपाय धन-धान्य से भर देंगे झोली, करियर और पारिवारिक जीवन में भी पाएंगे सुख

मेडिकल जांच में डांसर शराब के नशे में पाई गई

मामला बढ़ता देख पुलिस ने महिला सिपाही को बुलाया और हंगामा कर रही डांसर को हिरासत में ले लिया. मेडिकल जांच में डांसर शराब के नशे में पाई गई. गिरफ्तार डांसर की पहचान नेहा के रूप में हुई है, जो असम की रहने वाली है. वहीं उसका चालक विनीत कुमार विक्रम का रहने वाला बताया जा रहा है.

पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी

फिलहाल पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version