उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद भारी बारिश के चलते बुधवार रात बड़ा हादसा हुआ। क्रॉसिंग रिपब्लिक के सामने सुशांत एक्वा कॉलेज सोसाइटी में बेसमेंट में जलभराव के चलते मिट्टी धंस गई, जिससे किनारे खड़ी कई गाड़ियां गड्ढे में समा गईं। हादसे में गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर क्रेन बुलाकर मलबे से गाड़ियां बाहर निकाली गईं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वाहन पूरी तरह डैमेज हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सोसायटी से पानी निकालने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसी वजह से यह हादसा हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। हालांकि, मिट्टी धंसने पर आसपास बने घरों को भी नुकसान पहुंच सकता है।

पूर्व भाजपा विधायक के घर में की चोरी, एनकाउंटर के बाद दोनों बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुशांत एक्वा इंटीग्रेटेड सोसायटी की घटना

घटना सुशांत एक्वा इंटीग्रेटेड सोसायटी की है। यहां ASG APPL 7 अपार्टमेंट की सड़क धंस गई, जिसमें तीन गाड़ियां और चार दोपहिया वाहन मलबे में दब कर छतिग्रस्त हो गए। आपको बता दें कि रात्रि 10 बजे से ही गाजियाबाद में तेज बारिश शुरू हो गई थी। इसकी वजह से जगह-जगह पानी भर गया। बारिश के दौरान ही रात्रि एक बजे अपार्टमेंट की सड़क धंसनी शुरू हो गयी और देखते ही देखते सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस कर पानी के बहाव में बह गया। इससे यहां बड़ी खाई बन गई।

क्रिप्टोकरेंसी में अब तक की बड़ी चोरी: हैकर्स ने 384 करोड़ रुपये उड़ाए, जांच शुरू

सीवर का पानी बहने से मिट्टी का कटाव

सुशांत एक्वा इंटीग्रेटेड सोसायटी में सीवर का पानी सोसायटी के बेसमेंट में सीधा बह रहा है और बारिश की वजह से पानी का बहाव तेज है। इसी कारण मिट्टी में कटान बढ़ने लगा था। ठीक इसी जगह पर बिल्डर ने निवासियों को पार्किंग अलॉट किया हुआ था, जिन निवासियों ले लिए पार्किंग अलॉट है, उन लोगों ने अपनी गाड़ियां पार्क की हुई थीं। देर रात सड़क धंसने की वजह से बड़ा हादसा हो गया।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version