लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्रों को लंबे समय बाद तबादला और समायोजन का लाभ दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। शासनादेश के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश जारी किए हैं।
यूपी में महिलाओं के लिए बड़ी पहल: आठ शहरों में बनने जा रहे आधुनिक महिला हॉस्टल
बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल द्वारा जारी निर्देश में बताया गया है कि शासन स्तर से 3 जनवरी और 12 जून को शिक्षामित्रों के तबादले एवं समायोजन से संबंधित आदेश जारी किए जा चुके हैं। इसी के तहत अब विभागीय स्तर पर कार्रवाई तेज कर दी गई है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, निर्देशों के अनुपालन में जिलों से आवश्यक विवरण और प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे, ताकि पात्र शिक्षामित्रों को स्थानांतरण और समायोजन का लाभ मिल सके। इस पहल से लंबे समय से प्रतीक्षारत शिक्षामित्रों को राहत मिलने की उम्मीद है।
