पटना। जन सुराज पार्टी के संस्थापक और प्रमुख सदस्य प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) एक नए विवाद में घिर गए हैं। मीडिया रिपोर्टों के बाद यह गंभीर मामला सामने आया है कि उनका नाम बिहार के दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में दर्ज है।
पाकिस्तान ने अमेरिका को सौंप दिए थे परमाणु हथियार:खुफिया एजेंसी CIA के पूर्व अफसर बोले
मामले की गंभीरता को देखते हुए, करगहर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर अशोक प्रसाद ने प्रशांत किशोर को नोटिस जारी किया है। नोटिस में उन्हें तीन दिन के अंदर इस मामले पर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है।
