नई दिल्ली। दिल्ली हवाई अड्डे पर रविवार को एक सनसनीखेज घटना हुई। टेकऑफ के तुरंत बाद Air India की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट का ऑयल प्रेशर अचानक शून्य हो गया था, लेकिन चालक दल की त्वरित प्रतिक्रिया से सभी 335 यात्री सुरक्षित रहे।
South Africa Firing : साउथ अफ्रीका में सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग, 10 लोगों की मौत और दर्जनों घायल
सूत्रों के अनुसार, यह फ्लाइट दिल्ली से उड़ान भरकर अन्य गंतव्य की ओर जा रही थी। टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद विमान के इंजनों में ऑयल प्रेशर कम होने की चेतावनी संकेतित हुई। पायलट ने तुरंत नियंत्रण बनाए रखा और विमान को सुरक्षित तरीके से दिल्ली हवाई अड्डे पर वापस उतारा।
विमान में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एयर इंडिया ने भी आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया गया और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई।
