डेंगू एक मच्छर जनित वायरल बीमारी है जो एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलती है. यह उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में एक आम बीमारी है. स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने शुक्रवार को लोकसभा को बताया कि स्वदेशी एक-शॉट वाला डेंगू टीका ‘डेंगीऑल’ के तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण के लिए 70 प्रतिशत प्रतिभागियों का नामांकन पूरा हो चुका है. जाधव ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एकल-खुराक डेंगू टेट्रावैलेंट टीके ‘डेंगीऑल’ के प्रभाव, प्रतिरोक्षक क्षमता और सुरक्षा का मूल्यांकन करने के लिए चरण तील में बहुकेंद्रीय, प्लेसिबो नियंत्रित अध्ययन शुरू किया है.

लबूबू के आते ही शैतानी हरकत करने लगा बेटा, भारती सिंह का ठनका माथा, आग में जलाकर खाक कर दी गुड़िया

उन्होंने कहा, ‘‘इस परीक्षण में 10,000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हैं, जिनमें से 70 प्रतिशत से अधिक नामांकन पूरा हो चुका है. यह परीक्षण पूरे भारत में 20 केंद्रों पर लागू किया गया है.”

आईसीएमआर के अनुसार, डेंगू के लिए कोई विशिष्ट एंटीवायरल उपचार या लाइसेंस प्राप्त टीका नहीं है और यह उपचार सहायक प्रकृति है.

डेंगू के लक्षण- (Symptoms of dengue)

  • तेज बुखार
  • सिरदर्द
  • आंखों के पीछे दर्द
  • मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
  • मतली
  • उल्टी
  • त्वचा पर लाल चकत्ते
  • पेट में दर्द
  • सांस लेने में तकलीफ
  • मसूड़ों या नाक से खून आना

अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी परिवार के 4 बुजुर्ग सदस्य लापता

डेंगू से बचाव- (Dengue prevention)

  1. अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें.
  2. मच्छर भगाने वाली क्रीम या स्प्रे का उपयोग करें.
  3. रात में मच्छरदानी का उपयोग करें.
  4. पानी के बर्तन, फूलदान और अन्य कंटेनरों को ढककर रखें.
  5. घर के अंदर और आसपास कीटनाशकों का छिड़काव करें.
  6. शाम होने से पहले खिड़कियां बंद कर दें.
  7. शरीर को पूरी तरह से ढककर रखें.
Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version