चंदौली। जिले के बलुआ थाना क्षेत्र में देर रात हुए भीषण विस्फोट से इलाके में दहशत फैल गई। मोहरगंज पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित खुशबू किन्नर का तीन मंजिला मकान अज्ञात लोगों ने बम से उड़ा दिया। यह सनसनीखेज घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है, जिसमें मकान पूरी तरह धराशायी हो गया।
भाजपा बोली — राहुल गांधी विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे, विरोधी ताकतों से मिलते हैं
धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि घटना के समय मकान में मौजूद लोग और आसपास रहने वाले करीब एक दर्जन लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि विस्फोट से आस-पास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते को भी जांच के लिए बुलाया गया है। फिलहाल विस्फोट के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच की जा रही है।

