मुरैना/मप्र। दिमनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डोंगरपुर किरार में गत दिवस विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने 5 लाख 97 हजार रूपये की लागत से 230 मीटर लंबी और 14 फीट चौड़ी सड़क का लोकापर्ण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधायें ग्रामीणों को मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता में है। सड़क बनने से एक दर्जन ग्राम विकास की मुख्य धारा से जुड़ चुके है। 

उन्होंने कहा कि यह सड़क सुर्जनपुर रोड़ से दुर्जन बाबा मंदिर तक बनाई गई है। यह निर्माण कार्य विधायक निधि से स्वीकृत कर पूर्ण किया गया है। जिसका लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने स्वयं किया। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर भी मौजूद थे।

विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने नारियल फोड़कर, रिबिन काटकर सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर क्षेत्र के विकास में कमी नहीं रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वासन भी दिया। हर गांव तक विकास पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता में है।

सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि यह सड़क केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है। इससे पूरे क्षेत्र को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम समाजसेवी डॉ. योगेशपाल गुप्ता सहित गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे।

 

रिपोर्ट🔹 ब्यूरो चीफ मुरैना से मुहम्मद इसरार खान

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version