हैदराबाद: तेलंगाना के एक प्रमुख तेलुगू न्यूज चैनल की 40 वर्षीय महिला पत्रकार और एंकर ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि स्वेत्चा वोटारकर (Swetcha Votarkar) शुक्रवार रात को अपने घर में पंखे से लटकी पाई गईं। पुलिस ने बताया कि उनके पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने अपनी बेटी की मौत के लिए एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया है।

Kolkata law student gangrape: एक दोस्त कर रहा था रेप, दो दे रहे थे पहरा, सामने आई आरोपियों की तस्वीर

टी रामा राव ने जताया शोक

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव ने न्यूज एंकर की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “एक प्रखर पत्रकार, लेखिका और एक समर्पित तेलंगानावासी स्वेत्चा वोटरकर के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम और राज लेते थे ड्रग्स, परिवार का बड़ा खुलासा

हैदराबाद में मां और बेटी के साथ रहती थी स्वेत्चा 

बताया जा रहा है कि घटना तब सामने आई जब स्वेत्चा की छोटी बेटी शाम को स्कूल से घर लौटी और उसने बेडरूम का दरवाज़ा बंद पाया। बार-बार खटखटाने और कोई प्रतिक्रिया न मिलने के बाद, वह चिंतित हो गई और उसने पड़ोसियों को सूचित किया। स्वेत्चा अपनी मां और छोटी बेटी के साथ एक आवासीय अपार्टमेंट बिल्डिंग के में रह रही थी।

न्यूज एंकर के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी एक शख्स की वजह से आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि वह पिछले चार सालों से अपने दोस्त के साथ रह रही थी। रिश्ते में कुछ दिक्कतें थीं। इसलिए वह तनाव में रह रही थी।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version