लखनऊ, 23 अक्टूबर। योगी सरकार की किसान हितैषी नीतियों का असर स्पष्ट दिख रहा है। धान खरीद सत्र 2025–26 के लिए किसानों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कृषि विभाग के अनुसार, 1 सितंबर से शुरू हुए पंजीकरण में अब तक 1,37,166 किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है।
Dhanteras 2025 : धनतेरस 2025 खरीदारी का नया रिकॉर्ड
सरकार ने इस सत्र में 4000 धान क्रय केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से 3790 केंद्र पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं। इन केंद्रों के माध्यम से किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान की खरीद की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें उचित मूल्य दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रहा है।

