• अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, 14 मोटरसाइकिलें बरामद
रिपोर्ट 🔹 सुशील गुप्ता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 14 चोरी की मोटरसाइकिलें और तीन फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर चोरी की बाइक बेचने की फिराक में थे, तभी थाना फतेहाबाद की टीम ने लोहिया नगला कट के पास उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया।
इस दौरान डीसीपी पश्चिमी अतुल शर्मा ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह गिरोह चोरी की मोटरसाइकिलों की फर्जी आरसी बनवाकर उन्हें अगल-बगल के ग्रामीण इलाकों में बेच देता था। अब तक 14 बाइक बरामद की गई हैं, जिनमें से छह के मालिकों की पहचान शेष है।
डीसीपी ने बताया कि इंस्पेक्टर डीपी तिवारी के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा गिरोह के जिन चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमे महेश पुत्र मिट्ठन, निवासी गढ़ी भूपाल (शमसाबाद), चीकू उर्फ राम प्रकाश पुत्र बांके लाल और मुकेश कुमार पुत्र हरीशंकर दोनों निवासी ग्राम वास झरना, नगला सिंधी, फिरोजाबाद, कमलेश उर्फ अईया पुत्र घमंडी लाल निवासी लांघी खुर्ध, थाना नगला सिंधी फिरोजाबाद। चारों अभियुक्त बहुत शातिर हैं और इनके खिलाफ विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये फर्जी आरसी कहां और कैसे तैयार कराते थे।पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरोह से जुड़ी और भी कड़ियाँ जल्द सामने आएंगी।
पूछताछ में आरोपियों ने कई खुलासे किए हैं, जिनके आधार पर अन्य साथियों और नेटवर्क पर भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।पुलिस के मुताबिक आरोपी महेश पर विभिन्न थानो में 19 मुकदमे,रामप्रकाश पर 9 मुकदमे,मुकेश पर 8 मुकदमे ,कमलेश पर 11 मुकदमे दर्ज हैं।
पकड़ने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर डीपी तिवारी, उपनिरीक्षक रजत शर्मा सुरजीत सिंह शिव प्रकाश प्रभात शाहू सागर सिंह ,योगेंद्र कुमार समेत अनेक पुलिसकर्मी शामिल रहे।
_______________
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.
