नई दिल्‍ली : खालिस्‍तानी आतंकियों के साथ ही कई भारतीय गैंगस्‍टरों और अपराधियों को भारत तलाश रहा है. विदेश भागने के कारण ऐसे लोगों को पकड़ना हमेशा ही मुश्किल होता है, लेकिन अमेरिका में ऐसे लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. एफबीआई ने अमेरिका में खालिस्‍तानी आतंकियों के साथ ही कई भारतीय गैंगस्‍टरों और अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एक संगठित गैंग द्वारा किडनैपिंग की वारदात को अंजाम देने के मामले में 8 लोगों की गिरफ्तारी की गई है. साथ ही आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं. इस मामले में आरोपियों पर कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं.

सिर्फ फायदा ही नहीं, नुकसान भी पहुंचा सकती है हल्दी, किन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन?

अमेरिकी पुलिस और एजेंसियों ने मिलकर सैन जोकिन काउंटी में 5 अलग-अलग जगहों पर एक साथ छापेमारी की. यह कार्रवाई एक गैंग से जुड़े किडनैपिंग और टॉर्चर केस के सिलसिले में की गई. छापेमारी के बाद 8 लोग गिरफ्तार किए गए हैं.

ये 8 आरोपी गिरफ्तार

  • दिलप्रीत सिंह
  • अर्शप्रीत सिंह
  • अमृतपाल सिंह
  • विशाल
  • पवित्तर सिंह
  • गुरताज सिंह
  • मनप्रीत रंधावा
  • सरबजीत सिंह

इन सभी आरोपियों को सैन जोकिन काउंटी जेल में बंद किया गया है और सभी आरोपियों पर कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं.

आरोपियों के खिलाफ ये हैं आरोप 

  • किडनैपिंग
  • टॉर्चर
  • गलत तरीके से बंदी बनाना
  • साजिश रचना
  • गवाह को डराना या धमकाना
  • सेमी-ऑटोमैटिक हथियार से हमला
  • आतंक फैलाने की धमकी देना
  • गैंग एक्ट के तहत अतिरिक्त सजा

Shubman Gill vs Zak Crawley: ‘6 मिनट बचे थे लेकिन उसने …’केएल राहुल ने गिल-क्रॉली विवाद पर तोड़ी चुप्पी

हथियारों से जुड़े ये आरोप भी लगे

  • मशीन गन रखना
  • अवैध असॉल्ट वेपन रखना
  • हाई-कैपेसिटी मैगज़ीन बनाना और बेचना
  • शॉर्ट-बैरल राइफल बनाना
  • बिना रजिस्ट्रेशन वाली लोडेड हैंडगन रखना

बड़ी संख्‍या में हथियारों की बरामदगी 

पुलिस ने इनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार भी जब्त किए हैं. जिनमें –

  • 5 पिस्टल, जिसमें एक ऑटोमैटिक Glock भी शामिल है.
  • 1 असॉल्ट राइफल
  • सैकड़ों गोलियां
  • हाई-कैपेसिटी मैगजीन
  • 15 लाख रुपये से ज्‍यादा कैश

‘समर हीट’ के तहत कार्रवाई 

यह कार्रवाई FBI की ‘समर हीट’ पहल के तहत की गई, जिसका मकसद देशभर में हिंसक अपराधियों और गैंग से जुड़े लोगों को पकड़ना है.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version