लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने हैदराबाद में दिए गए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में कुछ ठोस काम किया होता तो आज उन्हें सत्ता से बाहर नहीं होना पड़ता।
प्रयागराज: माघ मेला-2026 के लिए जारी हुआ पहला आधिकारिक लोगो, तैयारियां जोरों पर
सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के किसान पहले से अधिक खुश हैं और बेटियां व महिलाएं पहले की तुलना में ज्यादा सुरक्षित हैं।
वित्त मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने कानून-व्यवस्था, विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए प्रदेश की तस्वीर बदली है, जिसे जनता भली-भांति देख और महसूस कर रही है।

