बेंगलुरु, 30 दिसंबर। भारत के विमानन इतिहास में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई, जब हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा पूरी तरह स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित अगली पीढ़ी के हेलीकॉप्टर ‘ध्रुव एनजी’ ने अपनी पहली सफल उड़ान भरी।
बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने ‘ध्रुव एनजी’ की पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर HAL के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और विमानन क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।
Katrina Kaif Christmas : क्रिसमस पर विक्की-कटरीना की फैमिली बॉन्डिंग, वायरल हुई फोटो
‘ध्रुव एनजी’ को आधुनिक तकनीक, बेहतर सुरक्षा मानकों और उन्नत प्रदर्शन क्षमताओं के साथ विकसित किया गया है। यह हेलीकॉप्टर सेना, वायुसेना और नागरिक उपयोग—तीनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसकी पहली उड़ान को भारत की आत्मनिर्भर रक्षा और विमानन क्षमता की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, परीक्षण उड़ानों के सफल रहने के बाद आने वाले समय में इसे विभिन्न मिशनों के लिए तैयार किया जाएगा। ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत यह परियोजना देश की तकनीकी आत्मनिर्भरता को और मजबूत करेगी।
