नई दिल्ली। चुनाव आयोग (EC) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के पहले चरण के बाद निर्वाचन क्षेत्रवार आंकड़े जारी किए। आंकड़ों के अनुसार, राज्यभर में 58 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, जिससे प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भवानीपुर विधानसभा सीट से 44,787 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। जनवरी 2025 की मतदाता सूची में यहां 1,61,509 वोटर दर्ज थे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी की नंदीग्राम सीट से 10,599 नाम हटाए गए, जहां SIR से पहले 2,78,212 मतदाता थे।
1870 के दशक में जन्मा ‘वंदे मातरम’: एक गीत जिसने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की धड़कन बदल दी
जिलावार आंकड़ों में साउथ 24 परगना सबसे ऊपर रहा, जहां 8 लाख 16 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। यह इलाका तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी का गढ़ माना जाता है। उन्होंने डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से पिछले चुनाव में 7 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।
इधर, बंगाल भाजपा के को-इंचार्ज अमित मालवीय ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 11 दिसंबर को SIR के पहले चरण के आखिरी दिन अपना फॉर्म भर दिया। मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने कुछ घंटे पहले एक रैली में दावा किया था कि वे फॉर्म जमा नहीं करेंगी, जबकि बाद में उन्होंने फॉर्म भर दिया।
