रिपोर्ट 🔹सुशील गुप्ता

फतेहाबाद/आगरा।  जनपद आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव बिहारी में विद्युत की चिंगारी  से झोंपड़ी में लगी आग से चार बकरियों की जलकर मौत हो गई। वही एक भेस समेत चार बकरिया भी बुरी तरह झुलस गई।  ग्रामीणो ने किसी तरह आग पर पाया काबू।पीड़ित परिवार ने मुआवजे की मांग की है।

मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब विष्णु पुत्र पप्पू निवासी  बिहारी थाना निबोहरा ने बताया कि घर के सामने विद्युत लाइन निकल कर जा रही है । अचानक विद्युत केबिल में फॉल्ट होने से चिंगारी झोंपड़ी के ऊपर गिर गयी और झोंपड़ी में आग लग गयी। आग को देखकर बडी संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुँचे और आग बुझाने का प्रयास किया गया। मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक चार बकरियों की  मौत हो गयी वही एक भैंस व चार बकरीया बुरी तरह झुलस गयी तथा झोंपड़ी में रखा  सामान भी जलकर राख हो गया है। वहीं पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है।

पीड़ित ने बताया कि इसकी सूचना तत्काल पशुपालन विभाग एवं प्रशासन को दी परंतु कई घंटे बाद भी पशुपालन विभाग की टीम मौके पर नही पहुंची।

_______________

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version