बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता के लिए खजाना खोल दिया है। सीएम नीतीश लगातार लोक लुभावनी योजनाओं का ऐलान कर रहे हैं। अब सीएम नीतीश ने बिहार के लोगों को 125 यूनिट तक फ्री बिजली देने का ऐलान कर दिया है। इससे पहले उन्होंने 1 करोड़ नौकरियां और पेंशन राशि बढ़ाने जैसे भी कई ऐलान किए हैं। आइए जानते हैं उन प्रमुख घोषणाओं को बारे में जो मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले की हैं।

Air India Tragedy: एअर इंडिया के बोइंग के सभी 787 विमानों की जांच पूरी, फ्यूल कंट्रोल स्विच में कोई खामी नहीं

सीएम नीतीश ने कौन से ऐलान किए?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 125 यूनिट फ्री बिजली के ऐलान से पहले बुजुर्गों को दिए जाने वाले पेंशन की राशि 400 से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दी है। वहीं, विधवा और दिव्यांग पेंशन की राशि को भी 400 से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा बिहार में सरकारी भर्ती में डोमिसाइल नीति भी लागू कर दिया है। इतना ही नहीं बिहार के युवाओं के लिए आने वाले 5 साल में 1 करोड़ नौकरी का वादा भी किया है। इसके अलावा सीएम नीतीश ने राज्य में सीधी नियुक्ति में महिलाओं को आरक्षण देने और राज्य में युवा आयोग के गठन को भी मंजूरी दी थी।

क्या मास्टरस्ट्रोक साबित होगी फ्री बिजली?

चुनाव से पहले फ्री बिजली का ऐलान करना नीतीश कुमार के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित होगा या नहीं.. ये तो चुनाव का रिजल्ट बताएगा.. लेकिन अब तक जिन राज्यों में फ्री बिजली का ऐलान किया गया था.. वहां पार्टी चुनाव जीती थी। जैसे दिल्ली में केजरीवाल 200 यूनिट फ्री बिजली का ऐलान कर सत्ता में आए थे। तो वहीं, झारखंड में हेमंत सोरेन ने 125 यूनिट मुफ्त बिजली देकर सत्ता में वापसी की। राजस्थान में बीजेपी 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा कर सत्ता में आई थी और उसके बाद भजनलाल सरकार ने इसे लागू भी कराया था। हिमाचल में कांग्रेस 125 यूनिट फ्री बिजली का वादा कर सत्ता में आई और सुक्खू सरकार ने इसे पूरा किया। पंजाब में AAP  300 यूनिट फ्री बिजली देकर सत्ता में आई। कर्नाटक और तेलंगाना में भी कांग्रेस सरकार ने 200 यूनिट तक फ्री बिजली देकर सत्ता हासिल की है।

मुंबई एयरपोर्ट पर IndiGo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग से पहले पायलट ने क्यों कहा- PAN PAN PAN

कितने लोगों को होगा फायदा?

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी फ्री बिजली को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने बताया- “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री उपभोक्ता सहायता योजना की शुरुआत की है और इसके माध्यम से 125 यूनिट बिजली का 100% अनुदान देने का काम बिहार की सरकार करेगी। अभी तक 15,995 करोड़ रुपया हम लोग अनुदान में देते थे और इस वित्तीय वर्ष में लगभग 3375 करोड़ रुपया का अतिरिक्त अनुदान हम देने का काम करेंगे। इस वित्तीय वर्ष में 19,370 करोड़ रुपया अनुदान दिया जाएगा। 16,000 करोड़ जो हम दे रहे थे उसको बढ़ाकर 19,370 करोड़ रुपया का अनुदान बिहार सरकार देगी, जिसका फायदा 1 करोड़ 82 लाख परिवारों को मिलेगा। इनमें 1 करोड़ 67 लाख ऐसे परिवार हैं जो 125 यूनिट से कम इस्तेमाल करते हैं। उनके लिए यह सुनहरा वक्त होगा।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version