नई दिल्ली। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई बुधवार को अमेरिका से डिपोर्ट होकर दिल्ली पहुंचा, जहां एयरपोर्ट पर NIA ने उसे कस्टडी में ले लिया। इसके बाद अनमोल को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 14 दिन की NIA रिमांड पर भेज दिया।

सूत्रों के मुताबिक अमेरिका ने कुल 200 लोगों को डिपोर्ट किया है, जिनमें 3 भारतीय शामिल हैं। तीन भारतीयों में से एक अनमोल है, जबकि बाकी दो पंजाब के रहने वाले हैं। फिलहाल इन दोनों की पहचान और अन्य विवरणों का खुलासा नहीं हुआ है।

सऊदी अरब में दर्दनाक सड़क हादसा: मक्का-मदीना मार्ग पर बस दुर्घटनाग्रस्त, 42 भारतीय उमरा यात्रियों की मौत

सलमान खान के घर फायरिंग और बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में वांटेड

अनमोल बिश्नोई देश में कई बड़े मामलों में वांटेड है।

  • अप्रैल 2024 में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग का वह प्रमुख आरोपी है।

  • इसके अलावा, वह पिछले साल मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का भी मुख्य आरोपी बताया जाता है।

NIA ने अदालत में बताया कि अनमोल कई गंभीर मामलों में शामिल है और उससे पूछताछ राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। इसी आधार पर अदालत ने उसकी 14 दिन की कस्टडी मंजूर की।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version