नई दिल्ली। भारत के मुख्य कोच के रूप में गौतम गंभीर ने अपने कार्यकाल में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। जहां उनकी कोचिंग में टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप 2025 का खिताब जीता, वहीं ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।
Night shift female employee: महिलाओं के रोजगार के नए अवसर: नाइट शिफ्ट में काम करने की मिली इजाज़त
सिर्फ इतना ही नहीं, श्रीलंका ने वनडे सीरीज में भारत का क्लीन स्वीप किया, और हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में भारत को हराया। भारत की लगातार हार के बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ी श्रीकांत ने गंभीर की कोचिंग शैली पर सवाल उठाए। श्रीकांत ने कहा कि गंभीर द्वारा जल्दीबाजी में लिए गए फैसलों के परिणाम चाहे अच्छे हों या बुरे, ये काफी हद तक असाधारण रहे हैं।
इस बयान के बाद भारतीय क्रिकेट में कोचिंग रणनीति और टीम के प्रदर्शन को लेकर बहस तेज हो गई है।
