पटना: बिहार कारोबारी गोपाल खेमका हत्‍याकांड का दूसरा आरोपी विकास उर्फ राजा पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है. इस हत्‍याकांड को अंजाम देने वाले शूटर उमेश को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं मंगलवार को मालसलामी थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में अब विकास मारा गया है. ईट के भट्टे के चेंबर के पास ये एनकाउंटर सुबह 4:00 बजे के करीब हुआ. बताया जा रहा है कि मौका-ए-वारदात पर उमेश के साथ विकास भी मौजूद था. इस मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

‘थप्पड़ कांड’ की गूंज… ठाणे में भाषा विवाद विरोध रैली के लिए सड़कों पर उतरे MNS कार्यकर्ता हिरासत में

एक लाख रूपये में की थी हत्या

बता दें कि बिजनेसमैन गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने शूटर उमेश कुमार को पटना के मालसलामी इलाके से पकड़ा था. पुलिस ने गंगा किनारे से हथियार भी बरामद किए थे. उमेश अपने परिवारिक कारणों की वजह से जरूरतमंद था. उसने लगभग एक लाख रुपए के लिए इस घटना को अंजाम दिया था.

UP में हर मतदान केंद्र पर कितने वोटर्स होंगे? चुनाव आयोग ने बताया, बढ़ाए जाएंगे मतदान केंद्र

एसटीएफ और पटना पुलिस ने गिरफ्तार शूटर उमेश कुमार की निशानदेही पर कोतवाली थाने से सटे उदयगिरी अपार्टमेंट में छापेमारी की. फ्लैट नंबर 601 पर छापेमारी कार्रवाई की गई थी, जहां से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया.

इससे पहले, इस मामले को लेकर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने सोमवार को कहा था कि हर संभावित एंगल से हत्याकांड की जांच जारी है और पुलिस केस क्रैक करने के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है. एक-दो दिनों में पूरे मामले से पर्दा उठ जाएगा. उन्होंने कहा था कि पटना के बांकीपुर क्लब का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है, लेकिन वहां सीसीटीवी का बैकअप उपलब्ध नहीं हो पा रहा है.

घर के पास मारी गई थी गोली

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार यानी 4 जुलाई देर रात पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में स्थित रामगुलाम चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है. एसआईटी को इस मामले में जल्द से जल्द ठोस नतीजे तक पहुंचने का निर्देश दिया गया है. पुलिस की तमाम खुफिया इकाइयों को भी इस केस में एक्टिव कर दिया गया है.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version