कुकडेश्वर समीप आमद रोड पर आण आश्रम मे गुरु पूर्णिमा पर विशाल भंडारे में उमडा भक्तो का जनसेलाब । आश्रम पहुचे हजारो भक्तो ने हिंगलाज माता मंदिर, एवंश्री 1008 देवनाथ जी महाराज की समाधि के दर्शन किये। नाथ सम्प्रदाय के पुजारी मडुनाथ ने बताया कि हमारे नाथ सम्प्रदाय के करीब पचास वर्षों से भी ज्यादा समय पहले श्री 1008 देवनाथ जी महाराज ने यहाँ अखण्ड साधना की और इसी दौरान उन्होंने यहाँ जिंदा समाधि ले ली । जब से आज तक हम आण आश्रम मे हिंगलाज माता,भेरु जी व संत श्री देवनाथ जी महाराज की पूजा पाठ व देख रेख कर रहे है। वही आश्रम मे हर वर्ष गुरू पूर्णिमा को जनसहयोग सें भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमे गाँव कुकडेश्वर सहित आसपास गांव के हजारों भक्त समाधि स्थल, व हिंगलाज माता मंदिर के दर्शन करने आते है।और भंडारे में प्रसादी ग्रहण करते है। इस अवसर पर मनासा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रामप्रसाद कसेरा ने भी आण आश्रम पहुचकर समाधि स्थल एवं गुरू देवसंत श्री बालयोगी 108 राजनाथ जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। और भंडारे मे प्रसादी ग्रहण की इस अवसर पर उनके साथ रामकिशन रावत ,रवि परिहार, मुकेश शर्मा उपस्थित थे।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version