Hansraj Raghuvanshi threat case मुंबई | 26 अक्टूबर 2025| भजन ‘मेरा भोला है भंडारी’ से देशभर में प्रसिद्ध हुए गायक हंसराज रघुवंशी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले आरोपी ने 15 लाख रुपये की मांग की, और न देने पर गायक और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी।

BIDA Accused Of Corruption : BIDA पर भ्रष्टाचार का आरोप MLA राजीव सिंह ने कहा- किसानों का मुआवजा अटका, अधिकारी और दलाल कर रहे वसूली

पुलिस ने मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी राहुल कुमार नागड़े के खिलाफ FIR दर्ज की है। शिकायत के अनुसार, राहुल ने पहले हंसराज के परिवार का भरोसा जीतकर अपने आप को उनका छोटा भाई बताना शुरू किया। इसके बाद उसने सोशल मीडिया और निजी संपर्क के जरिए परिवार के मोबाइल नंबर और निजी जानकारी हासिल की, और कार्यक्रमों में अपनी मौजूदगी से लोगों को यह विश्वास दिलाया कि वह सचमुच रघुवंशी का सगा भाई है।

आज प्रसारित होगा प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ का 127वां एपिसोड, छठ पर्व पर देंगे बधाई

आरोपी ने साल 2023 में हंसराज की शादी में भी हिस्सा लिया और वहां से परिवार की और कार्यक्रमों की फोटो और संपर्क विवरण अपने पास रख लिए। इसके बाद वह गायक और उनके परिवार से महंगे गिफ्ट और पैसा लेने लगा। जब हंसराज और उनकी पत्नी ने आरोपी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो किया, तो उसकी धमकियां और आक्रामक रवैया बढ़ गया।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version